केवीएस रोहिणी स्कूल ने अपनी अलग-अलग ब्रांचों में भर्ती निकाली है। सेक्टर-3, सेक्टर-8, सेक्टर-22, सेक्टर-25 और सेक्टर-28 रोहिणी के लिए पीजीटी, टीजीटी और नॉन टीचिंग में नर्स, स्पेशल एजुकेटर, काउंसलर, स्पोर्ट्स कोच, योगा इंस्ट्रक्टर की वैकेंसी निकाली है। केवीएस रोहिणी के लिए भी 6 मार्च को साक्षात्कार लिए जाएंगे। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8.30 बजे है। नोटिफिकेशन में ही आवेदन पत्र का प्रारूप दिया गया है। जिसे भरकर अभ्यर्थियों को अपने साथ लाना होगा।

